Sunday, November 1, 2026

ग्राम स्वराज से अंत्योदय और विकसित भारत की दिशा में जी राम जी एक ऐतिहासिक कदम : संजय सेठ

रांची : “विकसित भारत-जी राम जी” को लेकर बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ग्राम स्वराज से अंत्योदय और विकसित भारत की दिशा में जी राम जी एक ऐतिहासिक कदम है, जिसके तहत विकसित भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी होगी। पूज्य महात्मा गांधी जी ने जिस ग्राम स्वराज का सपना देखा था, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जिस अंत्योदय दर्शन की बात की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस विकसित भारत की बात की है; जी राम जी इन सब के दर्शन और दूरदर्शिता को एक साथ जोड़ने वाला है।

योजनाओं का निर्माण स्थानीय स्तर पर

उन्होंने कहा कि जी राम जी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें योजनाओं का निर्माण स्थानीय स्तर पर होगा और उसका समन्वय राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत अब अपनी आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं तैयार कर सकेंगे। अब विकसित भारत जी राम जी का उद्देश्य केवल योजना निर्माण तक सीमित नहीं है। यह ग्रामीण प्रशासन की सशक्तिकरण, योजना क्रियान्वयन में जवाबदेही और भ्रष्टाचार को कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। राज्य और पंचायत को भी अधिकार है कि वह स्थानीय महत्व और विकास की प्राथमिकता के साथ अनुसार योजनाओं को क्रियान्वित करें। जिससे ग्रामीण परियोजनाओं की गुणवत्ता, समय पर क्रियान्वयन और लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित होगी।

केवल नाम का बदलाव नहीं

रांची सांसद ने आगे कहा कि जी राम जी में ग्रामीण श्रमिकों को 1 साल में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। इसका भुगतान भी एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित किया गया है। अधिकतम दो सप्ताह में भुगतान नहीं होने पर मुआवजा का भी प्रावधान किया गया है। जबकि मनरेगा में साल भर में औसत रोजगार केवल 40 से 100 दिनों का था। जी राम जी केवल नाम का बदलाव नहीं है बल्कि यह ग्रामीण भारत को निर्माण और निर्णय लेने की वास्तविक शक्ति प्रदान करने वाला है। अब ग्राम पंचायत अपने गांव की प्राथमिकताओं और समस्याओं के अनुसार योजना बनाकर उन्हें क्रियान्वित कर सकती है। उनके कार्य का मूल्यांकन पूरी तरह से पारदर्शी होगा।

सामाजिक न्याय की दिशा में सशक्त कदम

VB GRAMG सामाजिक न्याय, गरीबी उन्मूलन और समानता को कम करने की दिशा में सशक्त कदम है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विकसित भारत 2047 का लक्ष्य जी राम जी के माध्यम से भी साकार होगा। प्रधानमंत्री जी बराबर कहते हैं कि ग्रामीण भारत की प्रगति ही समग्र भारत की प्रगति है। जी राम जी ग्रामीण रोजगार और संरचना और डिजिटल निगरानी को जोड़कर राष्ट्रीय विकास की दिशा में रणनीतिक और स्थाई परिवर्तन लाने वाला है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस को पीड़ा जी राम जी से तो है ही, उसकी असल पीड़ा रोजगार कार्ड धारकों के पुनः सत्यापन या उनके पुनः होने वाले पंजीयन से है। जिन पंचायतों में एक भी अल्संख्यक परिवार नहीं रहता, उन पंचायतों में सैकड़ों जॉब कार्ड बने हुए हैं, जिन्हें कि वहां के स्थानीय लोग तक नहीं पहचानते। इन जॉब कार्ड के माध्यम से मनरेगा योजना में कांग्रेस ने न जाने कितने अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओ को लाभ दिलवाने का कार्य किया था वह तो वही जाने। अब उनका यह पेटेंट वोट कटेगा। उन्हें डर इस बात का है। विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आई जी राम जी रोजगार और आजीविका की गारंटी देने वाला मिशन है, जिसमें भारत की सामाजिक, आर्थिक संरचना की महत्वपूर्ण भूमिका तय की गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर