Wednesday, September 23, 2026

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 : 10वीं और 12वीं की होने वाली 3 मार्च की परीक्षाओं की तारीख बदली

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। बोर्ड के अनुसार यह निर्णय प्रशासनिक कारणों से लिया गया है। बदलाव केवल 3 मार्च को होने वाली परीक्षाओं में किया गया है, बाकी सभी विषयों की परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। आपको बता दे कि 3 मार्च को होलीका दहन है और 4 मार्च को होली है। ऐसे में 3 मार्च को होनी वाली परीक्षा का होना नामुमकिन था।

cbse revised datesheet

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि कक्षा 10वीं की जो परीक्षा पहले 3 मार्च को निर्धारित थी, वह अब 11 मार्च को आयोजित की जाएगी। वहीं, उसी दिन प्रस्तावित 12वीं कक्षा की परीक्षा को पुनर्निर्धारित कर 10 अप्रैल कर दिया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन दो परीक्षाओं के अलावा किसी अन्य विषय की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शेष सभी परीक्षाएं पहले से जारी डेटशीट के अनुसार ही संपन्न होंगी।

सीबीएसई ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों से कहा है कि वे संशोधित तिथियों की जानकारी तुरंत छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं, ताकि किसी तरह का भ्रम या परेशानी न हो। साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूलों से मिली सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

गौरतलब है कि 3 मार्च को कक्षा 10वीं की क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षा निर्धारित थी। इनमें तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी और मिजो सहित अन्य भाषाएं शामिल थीं। इसके अलावा एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा भी उसी दिन होनी थी। तिथि में बदलाव के बाद अब ये सभी परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने छात्रों से तैयारी जारी रखने और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक स्रोतों पर नजर रखने की अपील की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर