Sunday, November 1, 2026

धनबाद के अंगारपथरा कोलियरी में आग और धुएं का रिसाव जारी, बीसीसीएल टीम ने किया निरीक्षण

धनबाद: जिले के कतरास क्षेत्र के अंगारपथरा केशलपुर वेस्ट मोदीडीह कोलियरी की बंद अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना के बंद पैच में आग व धुआं का रिसाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसे देखते हुए सोमवार को आउटसोर्सिंग कंपनी व बीसीसीएल की टीम ने अग्नि प्रभावित मुहाने का निरीक्षण किया। इसके बाद आग और धुआं पर काबू पाने को लेकर फिर एक बार युद्धस्तर पर रेस्क्यू पानी से बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग के बंद परियोजना के 10 नंबर सीम तक पाइप लाइन बिछाया।

अग्नि प्रभावित भूभाग के 10 नंबर सीम में पाइप लाइन के माध्यम से पानी का प्रेशर से आग को बुझाने की दिशा में पहल शुरू किया गया, इससे पूर्व सरफेस पर दो और ट्रेंच कटिंग किया गया। जिसके माध्यम से अग्नि प्रभावित मुहाने तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। इससे पूर्व तीन जगहों पर ट्रेंच कटिंग कर पानी नीचे डाला जा रहा है। पांच जगहों से पानी डालने से जब आग पर काबू नहीं हो पाया तब जाकर रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाने की दिशा में दो सौ मीटर नीचे स्थित सीम के समीप पहुंच कर पानी डालना शुरू किया। सीनियर ओवरमैन राजेश मंडल ने शीघ्र ही आग पर काबू पा लेने की बात कही है।

बता दें कि पांच सितंबर 2025 को परियोजना के मुंडा धौड़ा पैच में हुई दुर्घटना में आउटसोर्सिंग कंपनी के सर्विस वेन पानी के नीचे चला गया था जिसमें छह कर्मियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही डीजीएमएस द्वारा अगले आदेश तक परियोजना का काम पर रोक लगा दिया गया था। आउटसोर्सिंग कंपनी के व्यू प्वाइंट के समीप अचानक आग की लपटें और काला धुआं का रिसाव होने लगा था। इधर, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी संजय चौधरी ने कहा कि पहले के अपेक्षा आग पर काफी हद तक काबू कर लिया गया है। शीघ्र ही आग बुझा लिया जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर