Friday, October 30, 2026

बिहार STET 2025 का परिणाम घोषित, 2. 56 लाख उम्मीदवार सफल घोषित

बिहार : बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। Bihar School Examination Board (BSEB) ने सोमवार को राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 को मिलाकर कुल 4.42 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 2.56 लाख उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। दोनों पेपर को मिलाकर कुल पास प्रतिशत 57 रहा है।

STET 2025 की परीक्षा दो पेपर में आयोजित की गई थी। पेपर-1 माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए था, जिसमें 2.46 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1.54 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। इस पेपर का परिणाम 62 प्रतिशत रहा। वहीं पेपर-2 उच्च माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए आयोजित किया गया था। इसमें 1.95 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1.02 लाख छात्र सफल हुए। पेपर-2 का पास प्रतिशत 52 रहा। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, दोनों पेपर का औसत परिणाम 57 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई और समय पर परिणाम जारी किया गया है। STET 2025 की परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 के बीच दो चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद बिहार बोर्ड ने 24 नवंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की थी, जिस पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

गौरतलब है कि STET परीक्षा की मांग को लेकर पहले काफी विवाद भी हुआ था। परीक्षा कराने की मांग को लेकर 7 अगस्त और 18 अगस्त को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना में सड़कों पर उतरे थे। इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया था। बाद में शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार करते हुए अक्टूबर महीने में STET परीक्षा कराने का निर्देश बिहार बोर्ड को दिया, जिसके बाद परीक्षा का आयोजन संभव हो सका। राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी STET बिहार में सरकारी स्कूलों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने के लिए जरूरी पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा के पास होने के बाद अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य हो जाते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर