Thursday, November 5, 2026

डुमरी विधायक जयराम महतो की बच गई विधायकी, 10 साल पुराने मामले में विधायक समेत 13 बरी

रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो समेत 13 लोग न्यायालय से बरी कर दिए गए हैं. तोपचांची के पास सड़क जाम करने, तोड़फोड़ और हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में शनिवार को कोर्ट ने डुमरी विधायक जयराम महतो सहित 13 लोगों को बरी करने का आदेश दिया. तोपचांची निवासी सद्दाम हुसैन की शिकायत पर तोपचांची थाने में 15 जनवरी 2015 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

10 साल पुराने इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने जयराम महतो के अलावा लख्खी बोस, दीपक महतो ,पप्पू महतो ,अरविंद महतो ,भुनेश्वर महतो, आलोक साव सहित अन्य को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 14 जनवरी 2015 की दोपहर सद्दाम अली मार्केट, तोपचांची के पास वह खड़ा थे. तभी सैकड़ो की तादात में हरवे हथियार के साथ लोग पहुंचे और जीटी रोड जाम कर दिया. तोड़फोड़ करने लगे. इसी दौरान सद्दाम हुसैन पर हमला किया गया, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस अनुसंधान के बाद पुलिस ने इसमें आरोप पत्र दाखिल किया था. जानकारी के अनुसार सुनवाई के दौरान अभियोजन ने इस मामले में पांच गवाहों का परीक्षण कराया था. लेकिन गवाहों ने किसी भी आरोपी को पहचानने से इनकार कर दिया. लिहाजा,  अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर