Sunday, November 1, 2026

केरेडारी में सड़क पर चहारदीवारी खड़ी कर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने रोकी कोयले की ट्रांसपोर्टिंग, पुलिस ने जबरन हटाया

हजारीबाग : केरेडारी क्षेत्र में कोयला परिवहन के एक महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर रातों रात अज्ञात लोगों द्वारा करीब पांच फीट ऊंची एक चहारदीवारी खड़ी कर दी गयी, जिससे कोयला परिवहन में लगे सैकड़ों हाईवा वाहनों का आवागमन घंटों से पूरी तरह ठप हो गया है. जब वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर 20 सड़क पर खड़ी दीवार को हटाने के लिए पहुंचे तो पूर्व मंत्री योगेंद्र साव वहां पर कुर्सी लगाकर बैठ गए.

स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टरों का मानना है कि चहारदीवारी का निर्माण एक जनवरी को नए साल की छुट्टी के दिन किया गया, जब क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह से बंद था. अज्ञात लोगों ने इसी अवसर का लाभ उठाया और रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से इस निर्माण को अंजाम दिया.

मार्ग अवरुद्ध होने के कारण ट्रांसपोर्टिंग में लगे लोड हाईवा वाहनों की लंबी कतार लग गई है. कई टन कोयला लेकर जा रहे ये वाहन मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे खनन और परिवहन कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है. चालकों और ट्रांसपोर्टरों ने मार्ग को जल्द से जल्द खाली कराने और अवरोध पैदा करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर