Wednesday, October 28, 2026

सीजीएल में चयनित 1910 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंगलवार को सीजीएल परीक्षा में चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. मोरहाबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम नियुक्ति पत्र इन चयनित अभ्यर्थियों को सौंपेंगे.

इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 847, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 191, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 249, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 170, अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो के 178, कनीय सचिवालय सहायक के 288 और प्लानिंग असिस्टेंट के चार पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र दिया जायेगा.

बता दें कि सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल)-2023 के तहत 21 व 22 सितंबर को परीक्षा ली गयी थी. कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर इसे हाइकोर्ट में चुनौती दी थी. हाइकोर्ट ने अंतरिम आदेश देकर परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर रोक लगा दी थी. तीन दिसंबर को हाइकोर्ट ने अंतरिम रोक हटाते हुए याचिका निष्पादित कर दी थी. इसके बाद जेएसएससी ने सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें 1932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर