Sunday, November 1, 2026

जी राम जी योजना में भ्रष्टाचार मुक्त ज्यादा रोजगार, बेरोजगारी भत्ता की गारंटी कांग्रेस को पसंद नहीं : आदित्य साहू

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी के संबंध में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता को लगातार भ्रमित किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना विकसित भारत अभियान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला है। मनरेगा में जहां 100 दिन रोजगार की बात थी वहीं अब जी राम जी ने रोजगार के दिन को बढ़ाकर 125 कर दिया गया है।

आदित्य साहू ने कहा कि इतना ही नहीं काम नहीं मिलने की स्थिति में सरकार द्वारा ग्रामीण मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी को मजदूरों को ज्यादा काम मिलना और बेरोजगारी भत्ता को अनिवार्य किया जाना बर्दास्त नहीं। कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया था। मजदूरों वीके जगह मशीनों से काम कराकर मजदूरी के नाम पर प्रखंड पंचायतों में लूट की छूट दी गई थी। लेकिन जी राम जी योजना में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की पूरी व्यवस्था की गई है।

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि इस नए अधिनियम में एआई आधारित धोखाधड़ी पहचान, निगरानी हेतु केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संचालन समितियां, पंचायतों की निगरानी व्यवस्था का मजबूतीकरण,जीपीएस ,मोबाइल आधारित निगरानी,रियल टाइम एमआईएस डैस बोर्ड की व्यवस्था सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत में वर्ष में दो बार सुदृढ़ सामाजिक अंकेक्षण को सुनिश्चित किया गया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि मनरेगा योजना की योजनाओं में गबन,भ्रष्टाचार और लूट खसोट आम बात हो गई थी, इसलिए सुधार आवश्यक थे। लीकेज,कमजोर सत्यापन और खराब अनुपालन जैसी समस्याओं के समाधान केलिए छोटे सुधार की नहीं बल्कि नए ढांचे की आवश्यकता थी जिसे मोदी सरकार ने पूरा किया है। जी राम जी अधिनियम एक स्वच्छ, डिजिटली प्रूफ,जवाबदेह और विकसित भारत केलिए विकसित ग्राम के सपने को साकार करने वाला है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर