Tuesday, September 15, 2026

एंजल के निधन से दुखी हुए बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, कौन है यह एंजल?

मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बहुत जल्द ही अपनी नई  फिल्म बॉर्डर 2 में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद इन दिनों फिल्म का प्रमोशन चल रहा है। इसी बीच अब वरुण धवन के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है, क्योंकि वरुण के चहीते और जिगर के टुकड़े का निधन हो गया है। जिसके जाने से वरुण इस वक्त बेहद उदास हैं। वरुण धवन  के पेट डॉग का हाल ही में निधन हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया के जरिए दी है। वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

वरुण ने अपने पेट डॉग का नाम एंजल रखा था और ये वरुण के परिवार का बेहद खास एक सदस्य के रूप में था। अक्सर वरुण धवन अपने पेट डॉग के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। अब उनके पेट डॉग के जाने के बाद वरुण और उनकी पत्नी नताशा इस वक्त बेहद उदास हैं। वहीं वरुण के पेट डॉग के निधन के बाद कई सितारों ने भी अपना दुख व्यक्त भी किया है। जिनमें शिल्पा शेट्टी, अदिति राव हैदरी, मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ और मृणाल ठाकुर समेत कईयों ने वरूण धवन के इस पोस्ट रिएक्ट किया है।

वहीं वरुण के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो वो जल्द ही अपनी नई फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होनी है। इसके बाद वरुण अपनी दूसरी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आने वाले हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर