Thursday, November 5, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिनों के झारखंड दौरे पर रविवार को आएंगी रांची, ट्रैफिक व्यवस्था में हुआ बदलाव

रांची: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी रविवार को तीन दिनों के झारखंड दर 30 दिसंबर तक रांची दौरे पर रहेंगी. इसको लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. तीन दिनों तक शहर के कई मुख्य मार्गों पर मालवाहक और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. हालांकि इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी. इस संबंध में शनिवार को रांची पुलिस ने आदेश जारी कर दिया है.

राष्ट्रपति राज्य के विभिन्न शहरों में शासकीय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. उनका यह दौरा शिक्षा, संस्कृति और जनसम्पर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से रखा गया है. राष्ट्रपति 28 दिसंबर को रांची आएंगी.इस दौरान शाम 6 बजे से रात 7 बजे तक एयरपोर्ट से राजभवन तक मार्ग बंद रहेगा. इसके बाद वे लोकभवन में रहेंगी. इसके बाद 29 दिसंबर को जमशेदपुर रवाना होंगी. इसे लेकर सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक और शाम 4 बजे से 5 बजे तक एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होते हुए राजभवन तक यातायात रोका जाएगा. वहीं 30 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हरमू बाइपास से एयरपोर्ट और राजभवन तक मार्ग बंद रहेगा.

जमशेदपुर में दो कार्यक्रमों में होंगी शामिल

जमशेपुर में राष्ट्रपति झारखंड के ओल चिकी शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगी, जो स्थानीय संथाली भाषा और संस्कृति के लिए ऐतिहासिक अवसर है. NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह: वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) की 15वीं दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी, जहां विद्यार्थियों को डिग्रियाँ और संदेश देंगे.

गुमला का जनसांस्कृतिक समागम: राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह (कार्तिक यात्रा) को संबोधित करेंगी. इस कार्यक्रम में देशभर से कलाकार और दर्शक शामिल होंगे.

रविवार की यातायात व्यवस्था 

शहर में शाम चार बजे से रात्रि 8.30 बजे तक सभी बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. इस समय में भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त नो इंट्री का समय पहले की तरह रहेगा. रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं.

हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास, लोक भवन तक के मार्ग में दोपहर दो बजे से रात के 8.30 बजे तक सभी प्रकार के छोटे, बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, टॉटो और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा.

सोमवार को यातायात व्यवस्था 

शहर में सुबह सात बजे से 11 बजे दिन तक और शाम चार बजे से रात के 8.30 बजे तक सभी बड़े-छोटे मालवाहक वाहनों, बसों और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड से होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं.

हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसीगेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास, लोक भवन मार्ग में सुबह सात बजे से दिन के 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात के 8.30 बजे तक सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, टॉटो और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. नया सराय रिंग रोड से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़े वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा.

जमशेदपुर, बुंडू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे. रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाऐगी. खरसीदाग ओपी और सदाबहार चौक के बीच बड़े वाहनों, बसों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा.

मंगलवार को यातायात व्यवस्था

शहर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक सभी बड़े-छोटे मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड़ होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे. हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोडा चौक, शहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास, लोक भवन मार्ग में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक के बीच सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, टॉटो और सवारी वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर