Saturday, September 12, 2026

IAS वंदना दादेल और मस्त राम मीणा अपर मुख्य सचिव रैंक में हुए प्रोन्नत, 31 अन्य अधिकारियों को मिला प्रमोशन

रांची: राज्य सरकार ने प्रधान सचिव गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा को अपर मुख्य सचिव रैंक लेवल 17 पे मैट्रिक्स 225000 के वेतनमान में प्रोन्नति दी है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

प्रधान सचिव और सचिव रैंक में प्रमोशन

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व सचिव वाणिज़्कर विभाग अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव रैंक में प्रमोशन दिया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री जे. ओराम जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निजी सचिव के पद पर पदस्थापित अमित कुमार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधि समय वेतनमान लेवल 14 में सचिव रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है।

इसके अलावा वाणिज्य कर आयुक्त अमित कुमार, विशेष सखी योजना बैंक एवं विकास विभाग राजीव रंजन प्रबंध निदेशक झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के पद पर पद स्थापित अबू इमरान को सचिव रैंक में प्रमोशन दिया गया। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

15 IAS को विशेष सचिव रैंक में प्रमोशन

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को लेवल 13 पर मैट्रिक्स 123100, 215900 में प्रोन्नति प्रदान की है। जिन्हें प्रमोशन मिला, उसमें निदेशक राज्य शहरी विकास अभिकरण सूरज कुमार, निदेशक पशुपालन आदित्य कुमार आनंद, निदेशक गव्य विकास जीशान कमर, मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल, राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद शशि रंजन, निदेशक समाज कल्याण किरण कुमारी पासी, अपर सचिव राजपाल सचिवालय अमल कृष्णा सत्यजीत, अपर सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अभय नंदन अंबष्ट, अपर सचिव भवन निर्माण विभाग विधान चंद्र चौधरी, मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी शैलेंद्र कुमार लाल, अपर सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग राजीव रंजन, अपर सचिव उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग सुनील कुमार, निदेशक आईटी सुनील कुमार सिंह,अपर सचिव वित्त विभाग, विजय कुमार गुप्ता को विशेष सचिव रैंक में प्रमोशन दिया गया। वहीं उप सचिव स्वास्थ्य विभाग नई दिल्ली आकांक्षा रंजन को विशेष सचिव रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है।सभी अधिकारी अपने वर्तमान विभाग में ही बने रहेंगे संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की।

सात डीसी को मिला प्रमोशन

इधर राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को भी कनीय प्रशासनिक कोटि के वेतनमान लेवल 12 पे मैट्रिक्स 78 800, 209 200 में प्रमोशन दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।
इसमें जिन आईएएस अधिकतारियों को प्रमोशन मिला, उसमें उपायुक्त सरायकेला खरसावां नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित, उपायुक्त हजारीबाग शशि प्रकाश सिंह, उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता, उपायुक्त साहिबगंज हेमंत सती, उपायुक्त लोहरदगा कुमार ताराचंद, उपायुक्त चतरा कीर्तिश्री जी शामिल हैं।

पांच एसडीओ को प्रमोशन

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अनुमंडल पदाधिकारी को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर टाइम स्केल लेवल 11 में प्रमोशन दिया है। इन्हें मिला प्रमोशन है, एसडीओ चक्रधरपुर श्रुति राजलक्ष्मी, एसडीओ देवघर रविकुमार, एसडीओ खूंटी दीपेश कुमारी, एसडीओ मेदनी नगर सुलोचना मीना, एसडीओ चास प्रांजल।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर