रांची : हजारीबाग जिला पुलिस बल में चालक हवलदार के पद पर कार्यरत पशुपति नाथ तिवारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। घटना बिहार के आरा जिले के चांदी थाना अंतर्गत हवलदार के पैतृक गांव भगवतपुर की है, जहां हवलदार एक सप्ताह की छुट्टी के बाद पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोए हुए थे, तो इस दौरान ही इस घटना को अंजाम दे दिया गया।
Highlights:
अगले महीने होने वाले थे रिटायर
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हवलदार करीब एक सप्ताह पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे. शुक्रवार देर रात वे अपने घर में सो रहे थे, तभी किसी ने उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. शनिवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखा, इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक हवलदार की गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए गहरे जख्म के स्पष्ट निशान मिले हैं। बता दें कि हवलदार तिवारी जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।


