रांची: जम्मू-कश्मीर में हुए एक आतंकी हमले में कोडरमा निवासी सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह शहीद हो गए. सुजीत सिंह कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के निवासी थे. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, सुजीत सिंह आतंकियों के गोलियों के शिकार होकर शहीद हो गए.
सिकंदर सिंह के बेटे सुजीत सिंह का पार्थिव शरीर गुरूवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है, वहीं इस घटना की सूचना के बाद देवीपुर गांव और मरकच्चो प्रखंड में शोक की लहर है. कहा जा रहा है कि शहीद जवान का शव कोडरमा लाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया है.

