Saturday, June 13, 2026

फरार स्निग्धा सिंह की तलाश में एसीबी ने दिल्ली के वसंत विहार में की छापेमारी, बेटा हिरासत में

रांची : हजारीबाग वन भूमि घोटाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में फरार चल रहे स्निग्धा सिंह की तलाश में एसीबी ने गुरूवार सुबह दिल्ली के वसंत विहार इलाके में छापेमारी की और इस दौरान स्निग्घा सिंह के नहीं मिलने पर उनके बेटे सनथ कुमार को हिरासत में ले लिया. स्निग्घा सिंह जेल में बंद नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह की पत्नी हैं. मिली जानकारी के अनुसार एसीबी ने वसंत विहार स्थित केंद्र सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के आवास पर छापेमारी की.

बताया जा रहा है कि एसीबी पिछले कई दिनों से स्निग्धा सिंह के मोबाइल के आधार पर उनका लोकेशन ट्रैक कर रही थी और इस दौरान ही स्निग्धा सिंह के दिल्ली के वसंत विहार में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एसीबी ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की. इधर एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सनत कुमार से केवल पूछताछ की कार्रवाई हो रही है. पूछताछ में चल-अचल संपत्तियों का विवरण लिया जा रहा है.

नई संपत्तियों का खुलासा

छापेमारी के दौरान टीम ने घर से कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं. इनकी जांच में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. तलाशी में यह भी सामने आया कि वसंत विहार क्षेत्र में C-24 नामक संपत्ति खरीदी गई है, जिसके बेनामी होने और अवैध निवेश से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि जब्त किए गए उपकरणों से भूमि घोटाले, मनी लांड्रिंग और शराब घोटाले से संबंधित रकम के निवेश के ठिकानों की महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. एसीबी अब इन सभी पहलुओं की गहन जांच में जुट गई है.

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर