Monday, November 2, 2026

लोकसभा में चुनाव सुधार पर विशेष चर्चा आज, SIR, चुनावी फंडिंग, EVM और गुमनाम चंदा पर होगा जोर

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र में आज मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर विशेष चर्चा होगी, जबकि राज्यसभा में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के विषय पर चर्चा कराई जाएगी। लोकसभा में चुनाव सुधार से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत प्रश्नकाल के बाद यानी दोपहर करीब 12 बजे से होगी। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस चर्चा की शुरुआत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा की तरफ से निशिकांत दुबे इस चर्चा में पहले वक्ता के तौर पर बोलेंगे।

लोकसभा में चुनाव सुधारों से जुड़े मसलों पर चर्चा में मंगलवार और बुधवार को एसआईआर समेत सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा. जबकि राज्यसभा में कल बुधवार और गुरुवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी. लोकसभा में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के अलावा केसी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, वर्षा गायकवाड़, मोहम्मद जावेद, उज्ज्वल रमन सिंह, ईशा खान चौधरी, रवि मल्लू, इमरान मसूद, गोवाल कागाडा पदवी और ज्योतिमनी भी चुनाव सुधारों को लेकर अपनी बात रखेंगे.

लोकसभा और राज्यसभा में चुनाव सुधार को लेकर पूरी चर्चा के लिए कुल 10 घंटे का समय तय किया गया है. इस बीच, दिन के कामकाज की लिस्ट में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद राधा मोहन सिंह और वीरेंद्र सिंह रक्षा मंत्रालय के साल 2025-26 के अनुदान मांगों पर अलग-अलग अन्य रिपोर्टों में दिए गए सुझावों या सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर रक्षा संबंधी स्थायी समिति की चार रिपोर्ट भी पेश करेंगे.

SIR पर राहुल गांधी का विरोध 

राहुल गांधी शुरू से ही SIR प्रक्रिया का विरोध करते रहे हैं और उनका आरोप है कि सरकार इस प्रक्रिया के जरिए असली वोटर्स के नाम हटाने की साजिश कर रही है. राहुल ने कहा था, “SIR की आड़ में पूरे देश में अराजकता फैलाई गई है- नतीजा? 3 हफ्तों में 16 BLOs की जान चली गई. हार्ट अटैक, तनाव और खुदकुशी- SIR से कोई सुधार नहीं हो रहा, यह एक थोपा गया अत्याचार है.”

राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा

राज्यसभा में वंदे मातरम पर होने वाली चर्चा की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इससे पहले सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम पर 10 घंटे से अधिक समय की विस्तृत चर्चा हुई, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। बाद में इस विषय पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी और दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज समेत कई सत्ताधारी सांसदों ने भी भाषण दिए।

लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने वक्तव्य दिए। विपक्ष की तरफ से बोलने वाले अधिकांश सांसदों ने सरकार के तीखे सवाल किए, जिनमें पश्चिम बंगाल से निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नाम शामिल हैं। मणिपुर से निर्वाचित कांग्रेस सांसद ने वंदे मातरम पर अपने वक्तव्य के दौरान सरकार से उनके राज्य से जुड़े मुद्दे पर तीन घंटे की चर्चा कराने की अपील भी की।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर