Wednesday, July 22, 2026

पूर्व IPS अमिताभ दास के खिलाफ तेजप्रताप यादव ने सचिवालय थाने में दर्ज कराई शिकायत

बिहार : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेजप्रताप यादव ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ सचिवालय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। तेजप्रताप ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी और आरोप लगाया कि पूर्व IPS ने जानबूझकर उनके निजी जीवन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे उनकी छवि खराब हुई है।

तेजप्रताप यादव ने लिखा कि पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास अपने डिजिटल न्यूज चैनल के माध्यम से मनगढ़ंत और आधारहीन बातें फैला रहे हैं। तेजप्रताप ने पोस्ट में कहा, “पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास ने मेरी निजी जिंदगी और परिवार के आंतरिक मामलों पर गलत और अपमानजनक बातें कही हैं। यह व्यवहार बेहद दुखद है और माफ करने योग्य नहीं है।” उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने इस आचरण के खिलाफ सचिवालय थाने में औपचारिक शिकायत दी है और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। तेजप्रताप ने उन्हें उदंड प्रवृत्ति वाला पूर्व IPS बताया।

whatsapp image 2025 12 04 at 93733 pm 1764908290

क्या था पूरा मामला?

1994 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी अमिताभ कुमार दास हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इंटरव्यू के दौरान यूट्यूबर ने तेजप्रताप के बंगला खाली करने के मुद्दे पर सवाल किया कि अब वे कहां रहेंगे। इस पर दास ने व्यंग्य करते हुए कहा, “अरे कहां रहेंगे? दो-दो बीवियां हैं उनकी… दोनों ससुराल हैं, वही घर-जमाई बन जाएंगे।” पूर्व IPS ने दावा किया कि आज की तारीख में तेजप्रताप की दो पत्नियां हैं ऐश्वर्या राय और अनुष्का यादव। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और तेजप्रताप समर्थकों ने इसे अनुचित बताया।

Y श्रेणी की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल

पूर्व IPS दास ने इंटरव्यू में तेजप्रताप को दी गई Y-कैटेगरी सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उन्हें यह सुरक्षा दी गई, लेकिन इसके पीछे कोई मजबूत कारण दिखाई नहीं देता। दास ने कहा, “तेजप्रताप ने कौन-सा आतंकियों से मुकाबला किया है जो Y कैटेगरी सुरक्षा दी गई? सरकार एक तरफ कहती है कि उनपर खतरा है और दूसरी तरफ उन्हें बेघर कर दिया। यह विरोधाभास है।” उन्होंने यह भी कहा कि तेजप्रताप महुआ सीट से चुनाव हार गए, और जिन उम्मीदवार संजय सिंह ने उन्हें हराया, उन्हें मंत्री बना दिया गया। इसे दास ने जले पर नमक छिड़कने जैसा बताया।

परिवारिक विवाद पर भी टिप्पणी

IPS दास ने लालू यादव परिवार की अंदरूनी खटास पर भी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अगर तेजप्रताप ने कोई गलती की है, तो परिवार को उन्हें माफ कर देना चाहिए। दास ने कहा कि ऐसे समय में परिवार का एकजुट होना जरूरी है, और रोहिणी आचार्य समेत सभी को साथ आना चाहिए। तेजप्रताप के कुछ पुराने बयानों और व्यवहारों को भी विवादास्पद बताया जैसे एक पत्रकार को लेकर दो मिनट के लिए बुलाने वाला कथन और होली के समय अंगरक्षक से नाचने के लिए कहने की घटना।

तेजप्रताप की प्रतिक्रिया

तेजप्रताप यादव ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनके परिवार और निजी मामलों पर टिप्पणी करना न केवल गलत है, बल्कि एक पूर्व IPS अधिकारी के लिए यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मनगढ़ंत आरोप और बयान उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दिए गए हैं। उन्होंने लिखा कि इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में कोई भी बिना प्रमाण और निजी विचारों के आधार पर किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचाए।

तेजप्रताप यादव और पूर्व IPS अमिताभ दास के बीच यह विवाद राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर चर्चा में है। तेजप्रताप की शिकायत दर्ज होने के बाद मामला कानूनी मोड़ ले चुका है। आने वाले दिनों में पुलिस जांच से साफ होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है। लेकिन इतना तय है कि यह विवाद अभी थमने वाला नहीं है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर