Wednesday, November 4, 2026

दिशोम गुरू शिबू सोरेन पर आधारित पुस्तक का स्वास्थ्य मंत्री ने किया अनावरण

झारखंड : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज अपने आवास पर दिशुम गुरु और राज्य के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित एक महत्वपूर्ण पुस्तक का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि तहज़ीब और संस्कारों की पहचान है, और यही खूबसूरती इस पुस्तक में भी दिखाई देती है।

डॉ. अंसारी ने बताया कि यह पुस्तक शिबू सोरेन के संघर्ष, जनता के लिए उनके समर्पण और झारखंड आंदोलन में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका को विस्तार से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि गुरुजी के जीवन के हर पहलू चुनौतियों, संघर्षों, सामाजिक योगदान और राजनीतिक यात्रा को बहुत सलीके से इस कृति में शामिल किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने पुस्तक के लेखक और जेपीएससी के सदस्य कमाल साहब को विशेष बधाई देते हुए कहा कि उनकी लेखनी ने इतिहास को संजोते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मूल्यवान दस्तावेज तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न सिर्फ शिबू सोरेन के जीवन को समझने में मदद करेगी, बल्कि झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को भी नए नजरिये से सामने लाती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर