Tuesday, November 3, 2026

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है. 89 साल के धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से घर में ही इलाजरत थे. इससे पहले एक समाचार एजेंसी ने फिल्म अभिनेता के निधन की खबर दी. मिली जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं।

धर्मेंद्र के निधन होने की अफवाह पिछले दिनों भी वायरल हुई थी जब उन्हें इलाज के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालांकि परिवार वालों ने इसे अफवाह बताते हुए निधन की झूठी खबर पर नाराजगी जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. इससे पहले धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के चलते ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. उन्हें ICU में रखा गया था.

बता दें कि इसी साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी. उनकी बाईं आंख की पारदर्शी परत यानी कि कॉर्निया डैमेज हो गई थी, जिसके बाद उनका कॉर्निया ट्रांसप्लांट (केराटोप्लास्टी) किया गया था. धर्मेंद्र को साल 2015-2020 के बीच कई बार पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी की शिकायत हुई थी. उन्हें पीठ दर्द और थकान की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को नसराली में हुआ था. 8 दिसंबर को धर्मेंद्र 90 साल के होने वाले थे.

बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर फिल्म निर्देशक करण जौहर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा- ये एक युग का अंत है.

करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी है

जल्द रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे. ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग के यंग सोल्जर अरुण खेत्रपाल की कहानी है. अमिताभ बच्चन के नातिन अग्स्त्या नंदा ने फिल्म में अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल.खेत्रपाल के रोल में हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर