Saturday, September 12, 2026

दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, पंत करेंगे कप्तानी

भारत : भारतीय क्रिकेट मैच के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल गुवाहाटी में शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बिते दिनों  कोलकाता में हुए टेस्ट के दौरान गिल को गर्दन में चोट लगी थी और वह पूरे मैच से बाहर हो गए थे।

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान होंगे। पिछले दिनों  कोलकाता में गिल के मैदान छोड़ने के बाद भी पंत ने कप्तानी की थी, लेकिन औपचारिक तौर पर कप्तान के रूप में यह उनका पहला टेस्ट मैच होने वाला है। कोलकाता के एक अस्पताल  में गिल की निगरानी में कुछ समय बिताने के बाद गिल 19 नवंबर को गुवाहाटी पहुंचे थे, लेकिन अब यह तय हो होना है कि वह मैच में हिस्सा  लेंगे या नहीं लेंगे।  खबरों के अनुसार शुक्रवार सुबह BCCI द्वारा जारी बयान के अनुसार गिल अपनी चोट की आगे की जांच के लिए मुंबई जाएंगे।

गिल को तोड़ी और आराम की सलाह

बीते गुरुवार को ही यह बताया था कि गिल अगर इतनी जल्दी क्रिकेट खेलते हैं तो उन्हें दोबारा गर्दन में खिंचाव का ख़तरों को सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गिल को तोड़ी और आराम की सलाह दी गई है। यह स्थिति साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 30 नवंबर से शुरू होने वाले तीन वनडे मैचों में उनकी चयन संभावना पर भी असर डाल सकती है। उस सीरीज़ की टीम 23 नवंबर को चुनी जाने की उम्मीद में है।

फिलहाल गिल का कोई रिप्लेसमेंट नामित नहीं किया गया है, जिसका मतलब है कि साई सुदर्शन, देवदत्त पड़िक्कल और नीतीश कुमार रेड्डी में से से कोई एक गिल की जगह लेगा। हालांकि टीम संतुलन को देखते हुए इनमें से किसी दो को भी जगह मिल सकती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर