Wednesday, November 4, 2026

शपथ ग्रहण के 30 घंटे बाद भी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं, राजद ने 10 मंत्रियों पर साधा निशाना

बिहार : बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है. दसवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नीतीश कुमार एक नया रिकार्ड बना चुके हैं. गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्रियों ने भी ऐतिहासिक गांधी मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इनमें जदयू कोटे से 8, भाजपा से 14, लोजपा(ऱा) से 2 और हम व रालोमो से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं.

मंत्रिमंडल का गठन हुए 30 घंटे से ज्यादा का समय होने को आया है लेकिन अब तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है, जिसे लेकर अब कयासों का बाजार गर्म है कि क्या इस बार जब मंत्रिमंडल में पहली बार लोजपा और रालोमो जैसी पार्टियां शामिल हुई है, तो क्या वह किसी मंत्रालय को लेकर दवाब बना रही हैं.

नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी

बिहार में नए मंत्रियों के बीच अब विभागों के बंटवारे के लिए बैठकों का सिलसिला काफी तेज हो गया है. शुक्रवार को भाजपा विधायक दल के नेता एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पार्टी के मंत्रियों को दिए जाने वाले विभाग की सूची लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों नेताओं में करीब 50 मिनट तक बैठक चली और फिर सम्राट चौधरी अपने आवास लौट आये. सीएम आवास से लौटने के बाद सम्राट चौधरी अपने आवास पर भाजपा कोटे से बने मंत्रियों के साथ बैठक की. चर्चा यह भी है कि विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी पार्टी के वरीय नेताओं के साथ बैठक की है.

राजद ने 10 मंत्रियों पर कसा तंज

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले एनडीए के विधायकों पर निशाना साधा है. आरजेडी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ‘’ जो लोग महागठबंधन पर वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगाते थे वही वंशवादी राजनीति कर रहे हैं’’ आरजेडी ने शपथ लेने वाले दस विधायकों का नाम लेते हुए बताया है कि वो किन नेताओंं के रिश्तेदार हैं. 20 नवंबर को नीतीश कुमार के अलावा 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

Also Read : रक्षा सौदे के तहत भारत अमेरिका से खरीदेगा ये दो अहम हथियार

उन्होंने जीतन राम मांझी, सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, दीपक प्रकाश, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, नितिन नवीन, अनिल कुमार और लेशी सिंह का ज़िक्र करते हुए बताया है कि वो किन राजनेताओं के रिश्तेदार हैं. आरजेडी ने तंज़ करते हुए लिखा है, ‘’ ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं परिवारवाद के घोर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की राजनीति से परिवारवाद को समाप्त करके एक नए बिहार का निर्माण करूंगा.’’

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर