Wednesday, November 4, 2026

रक्षा सौदे के तहत भारत अमेरिका से खरीदेगा ये दो अहम हथियार

देश : अमेरिका ने भारत को दो अहम हथियार बेचने के सौदे को मंज़ूरी दे दी है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने भारत को 92.8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 823 करोड़ रुपये के हथियार बेचने की मंज़ूरी दे दी है. भारत को जो हथियार बेचे जाएंगे उनमें जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल और एक्सकैलिबर प्रिसिसन आर्टिलरी प्रोजेक्टाइल शामिल हैं. ये ऐसे गोले हैं जो सटीक निशाना लगा सकते हैं. ये सौदा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के नौ महीने बाद हुआ है.

8a806ed0 6554 422b b512 9aa3403d90fe

यहां दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर प्रतिबद्धता जताई थी. इस साल अक्टूबर में भारत और अमेरिका के बीच दस साल के लिए में रक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए समझौते के एक फ्रेमवर्क पर दस्तख़त किए गए थे. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत रूस के अलावा दूसरे देशों से भी हथियार ख़रीदकर अपनी सप्लाई में विविधता लाना चाहता है. ऐसी खबरें हैं कि ट्रंप ने भारत से अमेरिका में बने और अधिक हथियार ख़रीदने की अपील की थी.

Also Read : 1984 सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में झारखंड हाईकोर्ट का सख़्त रुख़

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर