Monday, November 2, 2026

कल्पना सोरेन ने जब शिल्पा राव संग मंच पर मिलाया सुर तो झूम उठे दर्शक और सीएम हेमंत सोरेन, खूब बटोरी तालियां

झारखंड : झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन मोरहाबादी मैदान संगीत की रात में बदल गया। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिल्पा राव जब अपनी सुरीली प्रस्तुति दे रही थीं तब पूरा मैदान उनके सुरों से गूंज रहा था। हजारों लोग संगीत में खोए हुए थे। इसी दौरान एक ऐसा पल आया जिसने इस शाम को और भी खास बना दिया। दर्शक दीर्घा में बैठीं विधायक कल्पना सोरेन अचानक उठकर मंच की ओर बढ़ीं और सीधे शिल्पा राव के साथ लाइव परफॉर्मेंस में शामिल हो गईं।

शिल्पा राव के गीतों की लय और माहौल इतना आकर्षक था कि कल्पना सोरेन खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने मंच पर पहुंचकर बॉलीवुड गीतों पर शिल्पा राव का साथ दिया। दोनों ने बेहद सहजता और उत्साह के साथ गीतों की प्रस्तुति दी। मंच पर दोनों का यह संगीत संगम देखते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोग लगातार तालियां बजाते रहे और इस अनोखे पल का स्वागत किया। इस दौरान दर्शकों के बीच बैठे सीएम हेमंत सोरेन ने भी समारोह का आंनद उठाया।

Also Read : एसीबी ने शराब घोटाला मामले में रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

दर्शकों का कहना था कि यह पल झारखंड स्थापना दिवस समारोह का सबसे यादगार क्षण बन गया, क्योंकि इसमें एक तरफ बॉलीवुड की जानी-मानी आवाज थी और दूसरी ओर राज्य की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि खुद मंच पर संस्कृति के उत्सव में शामिल थीं। शिल्पा राव ने भी मुस्कुराते हुए कल्पना सोरेन का स्वागत किया और साथ मिलकर दोनों ने इस रात को और भी मधुर और खास बना दिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर