Monday, November 2, 2026

झारखंड स्थापना दिवस : मोराबादी मैदान में 15 और 16 नवंबर को दो दिवसीय विशेष महोत्सव का आयोजन

झारखंड  :  15 नवम्बर को झारखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य सरकार द्वारा ‘रजत जयंती’ वर्ष को भव्य और यादगार बनाने का निर्णय लिया है. इसके मद्देनजर गुरूवार को सूचना भवन सभागार में एग्जीबिशन और इमर्सिव ज़ोन के नोडल पदाधिकारी सह कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में आज एक विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय महोत्सव के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान बताया गया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में 15 और 16 नवम्बर को दो दिवसीय विशेष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव में झारखंड के सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आगंतुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी.

महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी कि जीवनी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी होगी, जो झारखंड के इतिहास और संघर्ष को जीवंत करेगी. इसके साथ ही, एक इमर्सिव ज़ोन भी बनाया जाएगा, जहां विभिन्न विषयों पर फिल्में और जानकारी प्रदर्शित की जाएगी.

Also Read : रिम्स शासी परिषद की बैठक में रिम्स निदेशक और स्वास्थ्य मंत्री में तू-तू मैं-मैं, सांसद ने कराया मामला शांत

इसके साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी आम जनों के लिए रखी गई है जिसका लाभ महोत्सव परिसर में घूमते हुए लिया जा सकेंगे। यह महोत्सव आम जनों को झारखंड के अतीत का दर्शन कराएगा और साथ ही भविष्य की आशाओं और कल्पनाओं से जोड़ेगा. बैठक में उपस्थित रहे पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजीव कुमार, सहायक निदेशक ईशा खंडेलवाल , डॉ.असीम कुमार और अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर