Monday, September 14, 2026

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत का ताज़ा हाल, हेमा मालिनी ने बताया

मनोरंजन : जाने-माने अभिनेता और हिंदी सिनेमा के ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने उनकी सेहत के बारे में ताज़ा जानकारी दी है. धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर हेमा मालिनी ने मैसेज के ज़रिए जवाब दिया, “धरम जी रिकवर कर रहे हैं. भगवान कृष्ण का आशीर्वाद और उनके फ़ैंस की शुभकामनाएं उनके साथ हैं.” बता दें कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कई दिनों से भर्ती धर्मेंद्र को बुधवार को घर ले जाया गया था. धर्मेंद्र को लगभग तीन हफ़्ते पहले सांस लेने में तकलीफ़ और निमोनिया होने के कारण अस्पताल में एडमिट कराया गया था.

ब्रीच कैंडी में धर्मेंद्र का इलाज करने‌ वाले डॉक्टरों की टीम में से एक डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया था कि बुधवार की सुबह धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर ले जाया गया है. धर्मेंद्र की हालत अब भी नाज़ुक है या पहले से बेहतर है? इसपर डॉक्टर समदानी ने सिर्फ़ इतना कहा कि ‘इससे ज़्यादा मैं कुछ नहीं बता सकता और उन्हें ले जाने का फ़ैसला परिवार वालों का था.”

इससे पहले, मंगलवार को धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने उनके ‘निधन’ संबंधी झूठी ख़बरें मीडिया में चलने के बाद कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर की थी. ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मीडिया जल्दबाज़ी में है और ग़लत ख़बरें चला रहा है. मेरे पिता की हालत स्थिर है और वो रिकवर कर रहे हैं. पापा की अच्छी सेहत के लिए आपकी प्रार्थनाओं का धन्यवाद” वहीं धर्मेंद्र की पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा, “जो हो रहा है उसे माफ़ नहीं किया जा सकता है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी ख़बर कैसे फ़ैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर दिख रहा है और वह ठीक हो रहा है?” उन्होंने लिखा, “यह बेहद अपमानजनक और गैर ज़िम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उसकी प्राइवेसी का सम्मान करें.”

Also Read : राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के एक किलोमीटर दायरे में नहीं होगी कोई खनन गतिविधि : सुप्रीम कोर्ट

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर