लातेहार : लातेहार पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के बाद और सरकार के नई दिशा के तहत नक्सली संगठन JJMP के दो हार्डकोर नक्सली पुलिस के समक्ष आज समर्पण किया है । लातेहार पुलिस मुख्यालय में आईजी शैलेन्द्र सिन्हा ,लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर ब्रजेश यादव और जेजेएमपी के एरिया कमांडर अवधेश लोहरा ने आत्मसमर्पण किया है । दोनो नक्सली के आत्मसमर्पण करने से लगभग नक्सली संगठन जेजेएमपी संगठन का सफाया हो चुका है ।
सबजोनल कमांडर ब्रजेश गंझू पर लातेहार जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल 10 मामले थे वही एरिया कमांडर अवधेश लोहरा पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के 3 मामले थाना में प्राथमिकी दर्ज है । आत्मसमर्पण करने वाले सबजोनल कमांडर पर सरकार द्वारा 5 लाख का इनाम घोषित था और पुलिस के द्वारा लगातार कुर्की इस्तेहार के माध्यम से आत्मसमर्पण करने का दबाव बनाया जा रहा था । वही आईजी शेलेन्द्र सिन्हा ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार आप समर्पण करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था आज जेजेएमपी के दो हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आप समर्पण किया है । इनके आप समर्पण करने से जेजेएमपी संगठन करीब करीब सफाया हो चुका है ।
एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आज लातेहार जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है की जेजेएमपी नक्सली संगठन के दो नक्सलियों ने आज समर्पण किया है । आगे भी नक्सलियों पर दबाव बनाया जा रहा है आप समर्पण करें नहीं तो मुठभेड़ में मारे जाएंगे ।
Also Read : होटवार जेल में बंद VIP कैदियों का वीडियो वायरल होने के बाद जेलर का ट्रांसफर, लवकुश कुमार बने नये जेलर
JJMP के नक्सली ब्रजेश यादव ने भी अपने अनुभवों को बयां किया। उन्होंने कहा, जितने भी दिन मैं नक्सली संगठन में रहा, उतने दिनों तक बहुत ही कष्ट में जीवन बिताया।उन्होंने बताया कि संगठन में न रहने का ठीकना था और न ही खाने का। हर पल परिवार से दूर रहना पड़ता था, जो बहुत पीड़ादायक था। ब्रजेश ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा, मैंने बहुत कष्ट किया है, लेकिन अब आत्मसमर्पण करके मैं खुश हूं।


