Sunday, September 13, 2026

बिहार में NDA की सरकार बनना तय, गलती हुई तो लौट आएगा जंगलराज – अमित शाह

बिहार  :  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सासाराम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी 37वीं सभा है और पहले चरण की वोटिंग में ही जनता ने यह साफ कर दिया है कि लालू यादव का सूपड़ा साफ हो चुका है। शाह ने कहा कि अगर थोड़ी सी भी गलती हुई, तो बिहार में फिर से जंगलराज लौट आएगा।

अमित शाह ने कहा कि इस बार जंगलराज वाले चेहरा बदलकर मैदान में उतरे हैं, लेकिन जनता उन्हें पहचानती है। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग सत्ता में आए, तो बिहार का विकास रुक जाएगा। शाह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग घुसपैठियों को बचाने और नौजवानों की नौकरी छीनने की कोशिश कर रहे हैं।

गोली का जवाब गोले से देंगे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस और लालू की सरकारों में आतंकवादी देश को लहूलुहान कर देते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अगर आतंकी गोली चलाएंगे तो हम गोले से जवाब देंगे, और वो गोले बिहार की धरती पर ही बनेंगे। बिहार में जल्द ही डिफेंस कॉरिडोर तैयार होगा, जहां तोप और गोले बनाए जाएंगे।

महिलाओं की आर्थिक मदद पर बोलते हुए शाह ने कहा कि सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपए रोजगार के लिए दे रही है, और आने वाले समय में यह राशि बढ़ाकर 2 लाख रुपए तक दी जाएगी। लालू यादव को इससे तकलीफ है, लेकिन मैं कहता हूं कि उनकी तीन पीढ़ियां भी जीविका दीदी के पैसे को हाथ नहीं लगा सकतीं।

पीएम-सीएम की कोई वैकेंसी नहीं

शाह ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी राहुल को प्रधानमंत्री, लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। दिल्ली में नरेंद्र मोदी बैठे हैं और बिहार में नीतीश कुमार दोनों पदों की कोई वैकेंसी नहीं है।

Also Read : सहरसा में राजद नेता के बेटे की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, घर के पास मिला शव

सुपौल और पूर्णिया में भी किया संबोधन

अमित शाह ने सासाराम के अलावा सुपौल, पूर्णिया और कटिहार में भी सभाएं कीं। सुपौल में उन्होंने कहा कि राहुल-तेजस्वी घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे। पूर्णिया में उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में राज्य में 25 नई चीनी मिलें लगाई जाएंगी, जिनमें एक बनमनखी में होगी।

दो खेमों में बंटा है चुनाव

शाह ने कहा कि बिहार का चुनाव अब दो खेमों में बंट चुका है एक तरफ बिखरा हुआ महागठबंधन, और दूसरी तरफ एकजुट एनडीए, जो पांडवों की तरह मजबूती से खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में लालू-तेजस्वी का सूपड़ा साफ हो चुका है और अब 160 से ज्यादा सीटें जीतकर एनडीए सरकार बनाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर