Thursday, July 23, 2026

दुबई के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का निधन, परिवार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

दुबई : मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का निधन हो गया है। उनकी उम्र 32 वर्ष थी। उनके परिवार ने गुरुवार सुबह उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इस दुखद खबर की पुष्टि की।

पोस्ट में परिवार ने लिखा, “बहुत दुख के साथ हम अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। इस कठिन समय में हम आपसे समझदारी और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। कृपया निजी संपत्ति के पास भीड़ एकत्र न करें।” परिवार और करीबी मित्रों ने सभी से गोपनीयता बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने लिखा, “कृपया उनके परिवार और प्रियजनों को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

कौन थे अनुनय सूद?

अनुनय सूद दुबई में रहने वाले ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और प्रोफेशनल फोटोग्राफर थे। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब चैनल पर करीब 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे। वे अपनी बेहतरीन ट्रैवल फोटोज़, रील्स और व्लॉग्स के जरिए दुनियाभर में लोकप्रिय हुए।

वर्ष 2022, 2023 और 2024 में उन्हें फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स सूची में भी शामिल किया गया था।फोर्ब्स की बायो में उन्हें दुबई स्थित ट्रैवल फोटोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर बताया गया था, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्राओं की झलकियां साझा करके पहचान बनाई। साथ ही, वे एक मार्केटिंग फर्म भी चलाते थे।

आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट

अनुनय ने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट दो दिन पहले की थी, जिसमें उन्होंने लास वेगास में बिताए पलों की झलकियां साझा की थीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने सप्ताहांत दिग्गजों और स्वप्न मशीनों के बीच बिताया।” इसके अलावा, उन्होंने 3 नवंबर को यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था,”Exploring the Hidden Side of Switzerland | Places Tourists Never Visit” जो उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

Also Read : बिहार चुनाव में लालू परिवार समेत कई मंत्रियों, गणमान्य लोगों ने किया मतदान, जानिए क्या कहा ?

मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

अब तक अनुनय सूद की मौत का कारण सामने नहीं आया है। परिवार ने इस मामले में किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स और साथी कंटेंट क्रिएटर्स ने अनुनय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। लोगों ने उन्हें यंग, टैलेंटेड और इंस्पिरेशनल ट्रैवलर बताया, जिन्होंने अपनी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से युवाओं को प्रेरित किया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर