रांची : हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास। झारखंड राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा परिषद 2025 के गठन को मिली स्वीकृति।
Highlights:
रांची के मांडर और चान्हों प्रखंड में पाइप लाइन से सिंचाई परियोजना को शुरू करने की मिली स्वीकृति. 4055 हेक्टेयर भूमिगत सिंचाई की सुविधा को मंजूरी मिली है. इल योजना की लागत 236 करोड़ 20 लाख है. ये राज्य का तीसरा भूमिगत योजना है.
चतुर्थ वर्ग नियुक्तियों में नई व्यवस्था लागू
चतुर्थ वर्ग के पदों पर नियुक्ति के लिए राज सरकार ने बहुउद्देशीय कर्मी नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली को मंजूरी दी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीम टेटे और निक्की प्रधान को आवास बोर्ड से मिली नि: शुल्क जमीन के रजिस्ट्रेशन और मुद्रांक शुल्क को माफ कर दिया गया।
अंबेडकर आवास योजना की सहयोग राशि को 130000 रुपए से बढ़कर 2 लाख कर दिया गया। साथ ही आवासों की संख्या को भी 176 से बढ़कर 2400 कर दी गई है। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव, कैबिनेट सचिव और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
घाटशिला उपचुनाव के संचालन हेतु सात करोड़ चौरासी लाख रुपये झारखंड आकस्मिकता निधि से मिली स्वीकृति।
अपडेट जारी हैं…


