Monday, September 14, 2026

खूंटी में रनिया थाना प्रभारी पर भीड़ का हमला, मेला में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने से ग्रामीण नाराज, मामला दर्ज

झारखंड : खूंटी जिले के रनिया थाना के थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल पर स्थानीय लोहागड़ा डाईर मेला में एक भीड़ ने उस समय हमला कर दिया, जब वह पुलिस बलों के साथ बाजार में अवैध तरीके से बेचे जा रहे देशी शराब व अन्य प्रतिबंधित चीजों को बेचने से मना करने को पहुंचे थे. इस दौरान कई ग्रामीणों ने न सिर्फ थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल से दुर्व्यवहार किया, बल्कि उनके ऊपर हमला कर उनकी पिटाई कर दी, इस दौरान उनके साथ गये पुलिस बल मूकदर्शक बने रहे. हालांकि थाना प्रभारी ने अपने स्तर से ही ग्रामीणों को खदेड़ा. कहा जा रहा है कि हमला करने वाले ग्रामीण नशे की हालत में थे.

इस घटना में थाना प्रभारी को सिर में चोटें आई, उन्हें पहले रनिया अस्पताल में और बाद में तोरपा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिर पर लगी चोट के कार उन्हें कुछ टांके भी लगे हैं.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान रनिया के सीओ सह बीडीओ प्रशांत डांग भी बाद में घायल थाना प्रभारी को देखने अस्पताल पहुंचे.

इस बीच रनिया सीओ प्रशांत डांग ने कहा है कि मेला आयोजन को लेकर प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी. आयोजनकर्ताओं ने हालांकि शनिवार देर शाम आवेदन जरूर दिया था, लेकिन अनुमति नहीं दी गई थी. वहीं तोरपा के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी के साथ मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है.

Also Read : गिरिडीह में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, दो फरार

इस मामले में रनिया थाना में सीओ के आवेदन पर लोहागड़ा डाईर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव अवतार सिंह एवं सचिव मनोज कांशी के खिलाफ नामजद और 40 से 50 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. रनिया थाना में कांड संख्या 33/25 में बीएनएस की धारा 191(2) /191(3) /190 /126(2) /127(2) /115(2) /109 /132 /352 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस संबंध में एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि थाना प्रभारी को घेरकर मारने वाले समेत दूसरे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और जांच के लिए सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह के नेतृत्व में तोरपा रनिया की पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही पुलिस पर हमला करने वाले लोग गिरफ्तार होंगे. फिलहाल थाना प्रभारी के सिर पर गंभीर चोटें आई है और उनका इलाज रिम्स में चल रहा है

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर