Saturday, September 12, 2026

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के क्रैंडी अस्पताल में भर्ती, परिवार ने दी जानकारी

मनोरंजन : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह पिछले 4–5 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और यह भर्ती नियमित स्वास्थ्य जांच (रूटीन चेकअप) के लिए की गई है। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र की सेहत को लेकर किसी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है।

धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे। वहीं, परिवार के करीबी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि अभिनेता को केवल कुछ शेड्यूल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया था। धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल इस समय अपनी व्यस्तताओं के बावजूद पिता की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

prj 1761920039311025

पिछले कुछ महीनों से उनका स्वास्थ्य

धर्मेंद्र ने अप्रैल 2025 में अपनी आंख की ग्राफ्ट सर्जरी करवाई थी। उस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने प्रिंटेड शर्ट, काले पैंट और टोपी पहनी हुई थी, जबकि उनकी दाहिनी आंख पर पट्टी बंधी थी। बाहर मौजूद पैपराजी को मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा था मैं मजबूत हूं, अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है। मेरी आंख की आई ग्राफ्ट (कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन) हो गई है। मैं ठीक हूं। इस घटना के बाद से धर्मेंद्र अपनी फिटनेस और नियमित हेल्थ चेकअप पर काफी ध्यान दे रहे हैं। वे 8 दिसंबर को 90 वर्ष के होने जा रहे हैं, और अब भी अपने आत्मविश्वास और जोश से युवाओं को प्रेरित करते हैं।

सिनेमा का ‘हीमैन’

धर्मेंद्र को उनकी शानदार शख्सियत और दमदार डील-डौल के कारण बॉलीवुड का “हीमैन” कहा जाता है। वे छह दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। दर्शकों ने उन्हें हाल ही में फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा था, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में थे।

Also Read : पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन बने मंत्री, तेलंगाना सरकार में ली नए मंत्री के रूप में ली शपथ

फिल्म ‘इक्कीस’ में निभा रहे हैं खास भूमिका

धर्मेंद्र जल्द ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ में नज़र आएंगे। फैंस उन्हें फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। धर्मेंद्र अब भी अपनी मेहनत और सादगी से लोगों को प्रेरित करते हैं।

सुनहरे करियर की झलक

धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी। उन्हें शुरुआती लोकप्रियता ‘आई मिलन की बेला’, ‘फूल और पत्थर’ और ‘आए दिन बहार के’ जैसी फिल्मों से मिली। बाद में उन्होंने ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ और ‘शोले’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

उनका जन्म 1935 में पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं, जिनमें सनी देओल और बॉबी देओल हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें ईशा देओल ने मां की तरह फिल्मी दुनिया को करियर के रूप में चुना।

फैंस की दुआएं और परिवार का भरोसा

फिलहाल धर्मेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, वे जल्द ही डिस्चार्ज हो सकते हैं। फैंस सोशल मीडिया पर गेट वेल सून धर्मेंद्र ट्रेंड कर रहे हैं और अपने प्रिय ‘हीमैन’ के जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर