बॉलीवुड में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा बैटल ऑफ गलवान फिल्म की हो रही है। वडह है- इस फिल्म के सेट से आई एक तस्वीर, जिसमें अमिताभ बच्चन नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका हो गया। बैटल ऑफ गलवान के डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकांट से अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा है- सोचिए वो मुझे क्या कह रहें हैं.. हैशचैग लीजेंट ऑन द सेट टुडे। अमिताभ बच्चन । अब तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमिताभ बच्चन अब सलमान खान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे.. अगर दोनों साथ में नजर आए तो ये उन दोनों की चौथी साथ की फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने साथ में बाबूल, बागवान, गॉड तुस्सी ग्रेट हो जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इसके अलावा भी फिल्म हैलो ब्रदर में भी अमिताभ बच्चन वॉइस नरेटर थे।
फिल्म की कहानी क्या है..
बैटल ऑफ गलवान फिल्म 15 जून 2020 को भारत और चीन को बीच हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है। यह वही घटना है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। भारतीय जवानों ने बिना हथियार के दुश्मन का सामना किया और देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। ये फिल्म लदाख के LAC के पास स्थित गलवान घाटी में भारत चीन के बीच बिना हथियारों के हुई झड़प की कहानी है। फिल्म में सलमान खान एक बहादुर सैनिक का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने साथियों के साथ मिलकार देश की मर्यादा और सम्मान की रक्षा करता है।
गोव्ंदा की भी एंट्री
खबर ये भी है कि गोविंदा ने भी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कहा जा रहा है वे एक रिटायर्ड ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने अनुभव और समझ से जवानों को प्रेरित करता है। सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी को दर्शक पहले से ही पार्टनर फिल्म में पसंद कर चुके हैं। अब अगर इस जोड़ी के साथ अमिताभ बच्चन भी जुड़ जाएं, तो ये फिल्म तीन दिग्गजों का संगम बन जाएगी।
फिल्मस के किरदार
इस फ्ल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, अंकुर भीटिया, अभिलाश चौधरी, विपिन भारव्दाज, सिध्दार्थ मूली और जेन शो भी अहम किरदारों में है।
सोशल मूडिया पर फैंस की खुशी
जैसे ही फोटो वायरल हुई, फैंस ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा-अब ये फिल्म सुपरहिट तय है, कई लोगों का मानना है कि अमिताभ बचेचन का इस फिल्म में आना सम्मान की बात है, क्योंकि वे हमेशा ऐसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं जो समाज और दोशभक्ति सो जुड़ी होती हैं।
बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म
फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया इससे पहले शूटआउट एट लोखंडवाला और हसीना पारकर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वे असली घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
इस बार भी उन्होंने बैटल ऑफ गलवान को बहुत बड़े स्तर पर तैयार किया है।
फिल्म की शूटिंग लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और मुंबई में की जा रही है।
गलवान घाटी जैसा असली माहौल दिखाने के लिए हाई-टेक सेट बनाया गया है।
इसके एक्शन सीन को और बेहतर बनाने के लिए विदेशी एक्शन डायरेक्टर्स को भी जोड़ा गया है।
अमिताभ बच्चन का रोल क्या होगा?
हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कुछ सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन फिल्म में एक सीनियर आर्मी ऑफिसर या राजनीतिक नेता की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
वे फिल्म में ऐसा किरदार निभा सकते हैं जो गलवान झड़प के समय महत्वपूर्ण फैसले लेता है।अगर यह सच हुआ, तो दर्शक फिर से बिग बी को उसी दमदार अंदाज में देख पाएंगे, जैसे उन्होंने खाकी या सरकार में किया था।
तीन दिग्गज एक साथ
फिल्म के सेट से जुड़े लोगों का कहना है कि सलमान खान, अमिताभ बच्चन और गोविंदा , तीनों एक साथ स्क्रीन पर आएंगे।
अगर ऐसा हुआ तो यह बॉलीवुड के इतिहास का एक यादगार पल होगा।
तीनों की मौजूदगी फिल्म में एक्शन, इमोशन और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देगी।
कब रिलीज होगी फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म बैटल ऑफ गलवान को गणतंत्र दिवस 2026 के आसपास रिलीज़ करने की योजना है।
मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म देशभक्ति के मूड के साथ जुड़े, ताकि इसे देखने वाले दर्शकों में देश के सैनिकों के प्रति गर्व की भावना जगे।
दर्शकों के लिए क्या खास होगा?
यह फिल्म भारतीय सैनिकों की बहादुरी को दिखाएगी। सलमान खान के एक्शन के साथ अमिताभ बच्चन का अनुभव और गोविंदा की भावनात्मक अदाकारी , सब एक साथ देखने को मिलेंगे। फिल्म सिर्फ एक एक्शन मूवी नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर होगी जो हर भारतीय को अपने देश पर गर्व महसूस कराएगी।
फिलहाल सिर्फ एक तस्वीर ने बैटल ऑफ गलवान को सुर्खियों में ला दिया है।
लेकिन उस एक झलक ने यह साबित कर दिया कि अमिताभ बच्चन का जादू आज भी कायम है।
अगर वे सच में इस फिल्म का हिस्सा हैं, तो दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव मिलेगा जो लंबे समय तक याद रहेगा।
सलमान, गोविंदा और बिग बी जब ये तीनों एक साथ स्क्रीन पर आएंगे, तो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि पूरे देश के दिलों में “देशभक्ति” की लहर दौड़ रही है
सलमान खान की फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीर में गोविंदा ने भी शुरू की शुटिंग


