Saturday, September 12, 2026

बानो में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 10 डिब्बे बेपटरी – हटिया-राउरकेला रेलखंड पर यातायात ठप

झारखंड : बानो थाना क्षेत्र के कनारावां रेलवे उतरी केबिन के पास आज सुबह एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई। यह हादसा सुबह लगभग 10 बजकर 13 मिनट पर हुआ, जब राउरकेला से रांची जा रही एक मालगाड़ी कनारावां स्टेशन पार करने के तुरंत बाद पटरी से उतर गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के करीब 10 डिब्बे बेपटरी हो गए, जिनमें से 3 से 4 बोगियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, रेलवे पुलिस, बानो थाना पुलिस और हटिया-बंडा मुंडा रेलखंड के रेल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

रेल सेवा पूरी तरह बाधित

दुर्घटना के कारण अप और डाउन दोनों रेल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके चलते हटिया-राउरकेला रेलखंड पर रेल सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। इसी वजह से पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस को टाटी रेलवे स्टेशन में रोक दिया गया है।

मालगाड़ी में लोड था आयरन और रॉड

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी में आयरन और रॉड लोड था। यह हादसा रेल पोल संख्या 524/29 से 524/35 के बीच हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के वरीय अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं और लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

मरम्मत कार्य जारी

रेल विभाग की ओर से बताया गया है कि मरम्मत और ट्रैक बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त डिब्बों को ट्रैक से हटाने का काम किया जा रहा है।अधिकारियों का कहना है कि प्रयास है कि जल्द से जल्द रेल यातायात को बहाल किया जाए, ताकि यात्रियों और मालगाड़ियों की आवाजाही सामान्य हो सके। फिलहाल रेलवे ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, ट्रैक में तकनीकी खराबी या अत्यधिक भार के कारण यह दुर्घटना हो सकती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर