Saturday, September 19, 2026

रांची : मेयर पद के 8 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, 11 अन्य को शनिवार को मिलेगा चुनाव चिह्न

रांची: 23 फरवरी को होने वाले रांची नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने से पहले शुक्रवार को 8 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। बताया जा रहा है कि नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवार भाजपा और जेएमएम के समर्थक बताए जा रहे हैं और पार्टी निर्देश के बाद उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया।

8 ने लिया नामांकन वापस

भाजपा से जुड़े राजेंद्र मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप और संजय टोप्पो ने आज अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया। गौरतलब है कि रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा ने रोशनी खलखो को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। इन नेताओं के नामांकन वापस लेने से भाजपा के लिए संगठनात्मक स्थिति मजबूत हुई है। हालांकि आजसू से जुड़े और चडरी सरना समिति के प्रधान महासचिव तथा केंद्रीय सरना समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र लिंडा ने नामांकन वापस नहीं लिया और वे अब भी चुनाव मैदान में बने हुए हैं।

इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मेयर पद के लिए सुजीत विजय आनंद कुजूर को समर्थन दिया है। पार्टी से जुड़े पांच अन्य नेताओं ने भी पहले नामांकन किया था, लेकिन पार्टी के निर्देश पर सभी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने वालों में कथरीना तिर्की, रामशरण तिर्की, अजीत लकड़ा, सुजीत कुमार कुजूर और वीरु तिर्की शामिल हैं। नामांकन वापसी की इस पूरी प्रक्रिया में रांची जिला झामुमो अध्यक्ष मुश्ताक आलम की अहम भूमिका रही। उन्होंने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सभी नेताओं से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद नामांकन वापस कराया जा सका।

अब मैदान में बचे 11 प्रत्याशी

स्क्रूटनी के बाद मेयर पद के लिए कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे थे। इनमें से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में डटे हुए हैं। नामांकन वापसी के बाद अब मुकाबला साफ होता नजर आ रहा है। भाजपा और झामुमो दोनों ही अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मी और तेज होने की उम्मीद है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर