Tuesday, July 21, 2026

KSS गिरोह के 7 सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार, डोरण्डा फायरिंग मामले का खुलासा

झारखंड :  राजधानी रांची के डोरण्डा थाना क्षेत्र के सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर 4 अक्टूबर की रात हुई हवाई फायरिंग की घटना का रांची पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमने ‘सुजीत सिन्हा गिरोह और कोयलांचल शांति सेना (केएसएस) से जुड़े 7 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अपराधियों में लालपुर का रहने वाला जितेश कुमार उर्फ पीटर, अभिषेक कुमार, चुटिया का रहने वाला संतोष मिश्रा, मंयक कुमार उर्फ रिषु महतो, राजू महतो कांके का रहने वाला प्रिन्स मिश्रा और रातु का रहने वाला सुमित वर्मा शामिल है. इन अपराधियों के पास से दो पिस्टल समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है. शुक्रवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

क्या है मामला

बता दें कि बीते चार अक्टूबर की रात करीब 11-12 बजे डोरण्डा स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर कुछ अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद एसएसपी ने छापामारी दल का गठन किया. इसी दौरान रिंग रोड स्थित स्वर्ण रेखा नदी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया.

गिरफ्तारी के बाद मौके पर ही हुई तलाशी में पुलिस ने दो लोडेड पिस्टल और गोली बरामद किया. बाद में हुई पूछताछ में चारों ने खुद को सुजीत सिन्हा गिरोह’ और ‘कोयलांचल शांति सेना का सक्रिय सदस्य बताया और स्वीकार किया कि वे रंगदारी न मिलने पर कारोबारियों और व्यापारियों में भय पैदा करने के लिए उनके प्रतिष्ठानों के पास गोली चलाकर दहशत फैलाते थे. चारों आरोपियों की निशानदेही पर बाद में गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर