Thursday, October 29, 2026

रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार, लेवी वसूली की साजिश नाकाम

रामगढ़: जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राहुल दुबे गिरोह के सात सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी पतरातू में निर्माण कार्य को बाधित कर लेवी वसूलने और दहशत फैलाने की फिराक में थे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि 29 मार्च को हुई फायरिंग के बाद भी MGCPL कंपनी ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया है। इससे नाराज होकर राहुल दुबे गैंग के सदस्य इलाके में रेकी कर रहे थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी

पतरातू रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक आई-20 कार और एक मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में आती दिखी। पुलिस को देखते ही दोनों वाहन भागने लगे। मोटरसाइकिल सवार दो अपराधी फरार हो गए, जबकि कार पीछे करते समय लोहे के गार्डर से टकरा गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तुषार सिंह (20 वर्ष, हजारीबाग), मिथुन कुमार (28 वर्ष, हजारीबाग) और अमन अंसारी (18 वर्ष, रामगढ़) शामिल हैं। तुषार सिंह के पास से लोडेड देशी रिवाल्वर और कारतूस बरामद किए गए। बाद में उनकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और अन्य कारतूस भी बरामद किए गए।

गिरोह के नेटवर्क का खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना राहुल दुबे उर्फ मामा जेल या बाहर से मोबाइल ऐप के जरिए निर्देश दे रहा था। अपराधियों को कोड वर्ड के माध्यम से मोटरसाइकिल सवारों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना दी गई थी। तुषार सिंह ने बताया कि उसने रांची से सेल्फ ड्राइव पर कार किराए पर ली थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर गिरोह के चार अन्य सदस्यों (कुणाल सिंह उर्फ शिवम सिंह, बादल सिंह उर्फ कुणाल, सुमित पांडेय और सन्नी बेदिया) को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह कुल सात अपराधियों को पकड़कर गिरोह की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में अवैध कोयला उतारने से रोकने पर एएसआई और उसकी पत्नी पर हमला

पुरानी घटनाओं का खुलासा

गिरफ्तार मिथुन कुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि इसी गिरोह ने होली से पहले 3 मार्च को कुज्जू क्षेत्र के सांडी में रवि शर्मा के घर पर लेवी वसूली के लिए फायरिंग की थी। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर