Thursday, October 29, 2026

धनबाद में अवैध कोयला उतारने से रोकने पर एएसआई और उसकी पत्नी पर हमला

धनबाद: कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा घटना में अवैध कोयला उतारने से रोकने पर अपराधियों ने पुलिस अधिकारी और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। केंदुआडीह थाना क्षेत्र के शिमलाबहाल स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम के पास रविवार को यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, ऐना कोलियरी से बीएनआर के लिए कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान कोयला चोरों का एक समूह हाईवा वाहनों को जबरन रोककर खुलेआम कोयला उतार रहा था।

विरोध करने पर हमला

मौके पर मौजूद क्राइम स्पेशल ब्रांच के एएसआई अनुज कुमार ने जब इस अवैध गतिविधि का विरोध किया, तो कोयला चोरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने उनकी पत्नी काजल कुमारी के सामने ही उनकी बेरहमी से पिटाई की। जब काजल कुमारी अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो अपराधियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: श्रीनगर गढ़वाल में  पिता ने डीजल और टायर से जलाकर किया बेटी का अंतिम संस्कार

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम स्पेशल ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल एएसआई और उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर