Wednesday, November 4, 2026

नए साल के पहले दिन स्विट्जरलैंड के स्विस बार में हुए धमाके में 40 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

डेस्क : स्विट्ज़रलैंड की पुलिस ने बताया है कि क्रांस-मोंटाना के स्की रिसॉर्ट में हुए एक विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने अपने बयान में बताया कि यह धमाका स्थानीय समयानुसार रात 01:30 बजे कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ. सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे वीडियो में बार में आग जलती दिख रही है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है. इस बार में नए साल से पहले वाली शाम को जश्न मनाया जा रहा था.

पुलिस ने कहा कि इस धमाके से प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की गई है. क्रांस-मोंटाना शहर स्विस आल्प्स माउंटेन रेंज के बीच स्थित एक लग्ज़री स्की रिसॉर्ट शहर है. यह स्विट्ज़रलैंड की राजधानी बर्न से लगभग दो घंटे की दूरी पर है. यह शहर ब्रिटिश पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है.

हमले से पुलिस का इंकार

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर जानकारी साझा करते हुए किसी भी हमले से इनकार किया गया है. पुलिस ने बताया कि “कई दर्जन” लोगों के मारे जाने का अनुमान है, जबकि 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. प्रोसिक्यूटर जनरल बीट्रेस पिलौड ने बताया कि,”यह घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.”

उन्होंने कहा कि, “फिलहाल इसे आग लगने की घटना माना जा रहा है और किसी भी तरह के हमले का कोई सवाल नहीं है.” उन्होंने आगे कहा कि, “पीड़ितों की पहचान की जा रही है और जल्द से जल्द परिवारों को शव सौंपे जाएंगे.” फिलहाल बचाव कार्य जारी है. इसके लिए 10 हेलीकॉप्टर, 40 एंबुलेंस और 150 लोगों को तैनात किया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर