Saturday, October 31, 2026

खूंटी में 40 लाख रूपए मूल्य के 6 किलो अफीम और 40 किलो डोडा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

खूंटी : खूंटी पुलिस ने जरियागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध अफीम के तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 39.78 किलोग्राम डोडा (अफीम के सूखे हुए फल का चूर्ण) और 6.320 किलोग्राम अफीम जैसा पदार्थ जब्त किया गया है, जिसके बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रूपए बताया जा रहा है. एसपी मनीष टोप्पो ने इसकी पुष्टि की.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “रामनवमी महोत्सव” के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात

इस संबंध में एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को धर दबोचा और उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है. एसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निलेश आइंद (22 वर्ष), जीवन गरजन आइंद (53 वर्ष) दोनों निवासी नगड़ी, मिरजा टोली, थाना जरियागढ़, संतोष टोपनो (25 वर्ष) निवासी चुरका टोली, थाना रनिया और जावा सांगा (50 वर्ष) निवासी गाड़ी, बड़का टोली, थाना रनिया, जिला खूंटी के रूप में हुई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर