Saturday, October 31, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “रामनवमी महोत्सव” के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “रामनवमी महोत्सव” के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी आमंत्रणों को हर्षपूर्वक स्वीकार किया और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों व प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से आग्रह किया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और पूरा पर्व शांति व सद्भाव के वातावरण में संपन्न हो।

इसे भी पढ़ें : RCB बनी IPL की सबसे महंगी टीम, 16,706 करोड़ में हुई बिक्री, आर्यमान बिड़ला बने चेयरमैन

इस अवसर पर विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें श्री महावीर मंडल महानगर समिति के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, संरक्षक पवन बजाज, प्रवक्ता बादल सिंह, श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा, मंत्री नितेश यादव, पूर्व अध्यक्ष जयसिंह यादव, पूर्व मंत्री सतीश यादव, श्री रामनवमी श्रृंगार समिति, महावीर चौक के अध्यक्ष बबलू यादव, मंत्री अजय वर्मा, मुख्य संयोजक शंकर सिंह, मुख्य संरक्षक रिंकू वर्मा मौजूद थे.

इसके अलावा मुलाकात करने वालों में श्री श्री महावीर मंडल तपोवन मंदिर निवारणपुर के अध्यक्ष सुशील दुबे, सचिव राजीव रंजन, सह सचिव अभिषेक सिंह, डोरंडा महावीर मंडल समिति के अध्यक्ष आलोक दुबे, संरक्षक संजीत यादव तथा केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सागर कुमार शामिल थे। मौके पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन भी उपस्थित रहे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर