Friday, October 30, 2026

पलामू के हुसैनाबाद में रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के 3 आरोपी गिरफ्तार

पलामू : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्थानीय मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में हुसैनाबाद एसडीपीओ ने बताया कि बीते 19 मार्च को हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या-63/26, बीएनएस की धारा-308(3)/308(4)/351(3) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को गिररफ्तार किया, जिसने यह साजिश रची थी. बाद में पूछताछ के क्रम में मुख्य आरोपी ने बताया कि शुभम केशरी एवं अमन कुमार चौरसिया, दोनों नशे की हालत में रहने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करते थे। ऐसे मोबाइल का उपयोग ही रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने में किया गया था।

इसे भी पढ़ें : देवघर में 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, झारखंड के पोकलेन ऑपरेटर की बिहार के नवादा में हत्या

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कांड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार मेहता, पिता- कामेश्वर मेहता, निवासी- लोहरपुरा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू, जो पूर्व के कांडों में भी वांछित है, की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर