Thursday, October 29, 2026

जामताड़ा में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क: जामताड़ा के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात यानी सोमवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कप मच गया और लोगों में आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसे बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जंगल में ले जाकर किया गलत

पुलिस के अनुसार, गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला भटक रही थी. इसी क्रम में गांव के ही 3 युवकों ने महिला को अपनी बातों में फंसाया और उसे जंगल की तरफ ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. वहीं इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को मिली. जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने के मिला. इसके साथ ही उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी.

पुलिस जांच में पता चला कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और गांव में घूमते हुए 3 युवकों ने उसे जंगल लेकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज किया और पीड़िता को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े: धनबाद में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पाद, घरों की दीवारे तोड़ खा गए अनाज

तीनों आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और कार्रवाई करते हुए आरोपियों की भूमिका पाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस की हिरासत में महिला का इलाज जारी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर