राशिफल: आज 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रह सकता है. जानें मेष से मीन तक नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े संकेत.
Highlights:
इसे भी पढ़े: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ अयोध्या कोर्ट में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार 24 सितंबर 2026 के दिन आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है और आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ और विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा. किसी पुराने आर्थिक मामले का निपटारा हो सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज 24 सितंबर 2026 का दिन रुके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा. निर्माण कार्य से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है. धनलाभ के नए अवसर सामने आएंगे. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बन सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार 24 सितंबर 2026 को आजीविका से जुड़े मामलों में सुधार होने के संकेत हैं. लंबे समय से अटकी हुई रकम वापस मिल सकती है, जिससे आर्थिक राहत महसूस होगी. वस्त्र, आभूषण या किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. कामकाज में आपकी सक्रियता बनी रहेगी.
कर्क राशि`
कर्क राशि के जातकों को आज 24 सितंबर 2026 को नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है. कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. गृह, भूमि या वाहन से जुड़े सुख मिलने के योग हैं. समाज में आपका सम्मान बढ़ सकता है और स्वाभिमान की रक्षा होगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को गुरुवार 24 सितंबर 2026 को सामाजिक और व्यक्तिगत विकास के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है. शत्रुओं या विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं. आपकी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सूझ-बूझ से उसे संभाल लेंगे.
कन्या राशि
आज 24 सितंबर 2026, गुरुवार को कन्या राशि वालों के सामने आने वाले अवसरों का सही समय पर लाभ उठाने की कोशिश करें. परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने से खुशी का माहौल रहेगा. सगे-संबंधियों का घर आना-जाना लगा रह सकता है. नौकरी और व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे. हालांकि, अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी होगा.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज गुरुवार 24 सितंबर 2026 को अधिक परिश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन इसका परिणाम भी सकारात्मक रह सकता है. आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने के संकेत हैं. स्वास्थ्य में सुधार महसूस हो सकता है. नया वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है.
वृश्चिक राशि
आज 24 सितंबर 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों को नई व्यापारिक योजना सफल होने के संकेत हैं और आर्थिक लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की संभावना बन रही है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रदर्शन की सराहना हो सकती है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.
धनु राशि
कल 24 सितंबर 2026 को धनु राशि वालों की निराशा दूर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. विद्या, बुद्धि और प्रतिभा के विकास के लिए दिन अनुकूल रह सकता है. बिगड़े हुए काम दोबारा बन सकते हैं. किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज के दिन थोड़े प्रयास से ही आपका कोई अभीष्ट कार्य पूरा हो सकता है. वाहन और यात्रा से जुड़े सुख मिलने के संकेत हैं. धनलाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं. संतान की उन्नति से आपका उत्साह बढ़ेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. नौकरी या व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की दिनचर्या आज थोड़ी अव्यवस्थित रह सकती है और खर्च भी अपेक्षा से अधिक होने की संभावना है. किसी नई समस्या के सामने आने से परेशानी हो सकती है, लेकिन अपनी सूझ-बूझ और धैर्य से उसका समाधान निकाल लेंगे. आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना जरूरी होगा.
मीन राशि
आज 24 सितंबर 2026 गुरुवार को मीन राशि के जातकों को आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. मानसिक चिंता भी बढ़ सकती है. गलत संगति या विवादित लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे तनाव और कलह की स्थिति बन सकती है. काम के दबाव के बीच आराम के लिए समय निकालें.


