Saturday, October 31, 2026

गढ़वा में लकड़ी चुनने गई 2 बच्चियों की तलाब में डूबने से मौत, ग्रामीणों की प्रशासन से मांग

गढ़वा : जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कुंबा गांव में एक तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दिया है. मृतक बच्चों की पहचान कलां गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की 8 वर्षीय बेटी प्रियांशु कुमारी और परमेश्वर राम की 10 वर्षीय बेटी रेशमा कुमारी के रुप में हुई है.

लड़की चुनने गई थी लड़कियां

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दोनों बच्चियां घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने गई थीं, लेकिन देर शाम तक भी दोनों बच्चियां घर वापस नहीं लौटीं. काफी देर इंतजार करने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने रातभर ग्रामीणों और परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरु कर दी, लेकिन इसके बाद भी उनको बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला.

वहीं इस बीच बुधवार सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ बच्चों ने तलाब में बच्चियों को देखा और तुरंत लोगों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियो के शव को तालाब से बाहर निकाला गया.

इसे भी पढ़े: झारखंड के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

ग्रामीणों की प्रशासन से मांग

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं ग्रामीण अरुण तिवारी ने कहा कि दोनों बच्चियां लकड़ी चुनने गई थीं. इस दौरान भीषण गर्मी के कारण वे दोनों तालाब में नहाने उतरी और गहरे पानी में दोनों डूब गईं.

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी इस तालाब में कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, घेराबंदी और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. इस घटना को लेकर एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने कहा कि 2 बच्चियों की डूबने से मौत हुई है. वहीं इस मामले को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर