Friday, October 30, 2026

इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में खराबी के बाद 160 यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली: विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 160 यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 में उड़ान के दौरान इंजन में खराबी (टेक्निकल स्नैग) सामने आई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

रनवे पर फुल इमरजेंसी घोषित

विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी। मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत रनवे के आसपास दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस तैनात की गई थीं, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, सुबह 10:53 बजे इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुआ था और टीम को अलर्ट पर रखा गया। इसके कुछ ही मिनट बाद बोइंग 737 विमान ने सुबह 10:59 बजे सुरक्षित लैंडिंग कर ली।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बना

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग से पहले तकनीकी समस्या सामने आई थी, जिसके चलते एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है और अब उसकी विस्तृत जांच की जा रही है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर