Saturday, September 12, 2026

चाईबासा के सारंडा में दो दिनों तक चले नक्सल ऑपरेशन में 16 नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

चाईबासा: झारखंड के घने सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ शुक्रवार को भी जारी रही। रुक-रुककर फायरिंग होती रही, जिसमें सुरक्षा बलों ने एक और नक्सली को मार गिराया। इस तरह बीते दो दिनों में कुल 16 नक्सली मारे जा चुके हैं। इसे झारखंड में अब तक की सबसे बड़ी नक्सल विरोधी मुठभेड़ माना जा रहा है। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘मेधाबुरू’ के तहत की जा रही है। गुरुवार को कुमडी गांव के पास हुई मुठभेड़ में 5 इनामी नक्सलियों समेत 15 नक्सली मारे गए थे। इनमें नक्सली संगठन का बड़ा नेता और 100 से अधिक नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड अनल दा उर्फ पतिराम माझी भी शामिल था।

अनल दा पर झारखंड में 1 करोड़ रुपये, ओडिशा में 1 करोड़ 20 लाख रुपये और एनआईए की ओर से 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कुल मिलाकर उस पर 2.35 करोड़ रुपये का इनाम था। अब तक 14 नक्सलियों की पहचान की जा चुकी है। सुरक्षा बलों ने कुमडी गांव से सटे करीब 12 किलोमीटर के इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। इस अभियान में कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के करीब 4000 जवान शामिल हैं। जंगल में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शुक्रवार को नक्सलियों के शवों और बरामद हथियारों को जंगल से बाहर लाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ की शुरुआत बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई थी। गुरुवार सुबह पांच बजे के बाद कई घंटों तक लगातार गोलीबारी होती रही। दोपहर करीब तीन बजे के बाद नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि हुई।

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन हेलीकॉप्टर, नाइट विजन हाई-रेंज ड्रोन और सैटेलाइट मॉनिटरिंग का इस्तेमाल किया। जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी फायरिंग की गई। कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा। जमीनी स्तर पर हालात बेहद तनावपूर्ण रहे। छोटानगरा थाना से करीब 20 किलोमीटर दूर कुम्हाडीह के होंजेदिरी टोला के पास नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच वार जंक्शन पर मुठभेड़ हुई। घने जंगल के बीच जवान पेड़ों की आड़ लेकर मोर्चा संभाले हुए थे और सामने जंगल की ओर फायरिंग कर रहे थे। गोलीबारी की तेज आवाज से पूरा जंगल कांप उठा। सुरक्षा कारणों से जवानों ने पत्रकारों को आगे बढ़ने से रोक दिया। मुठभेड़ स्थल से करीब 100 मीटर दूर खड़े रहकर हालात पर नजर रखी गई। टोले में रहने वाले लगभग 20 परिवार मुठभेड़ के चलते अपने घरों में दुबके रहे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सुबह छह बजे से ही नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी हो रही थी। फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट है और सुरक्षा बल नक्सलियों के बाकी दस्ते की तलाश में अभियान तेज किए हुए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर