Thursday, September 24, 2026

चाईबासा के सारंडा में 1 करोड़ इनामी अनल दा उर्फ तूफान समेत 11 माओवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

झारखंड : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित सारंडा के घने जंगलों से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ आई। गुरुवार सुबह से छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुंभडीह गांव के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में अब तक 10 से 12 माओवादी मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी और भाकपा (माओवादी) संगठन का शीर्ष नेता अनल दा उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश भी शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट मिला था कि सारंडा के जंगलों में नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गुरुवार सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों ने संदिग्ध इलाके में घेराबंदी की, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

सूत्रों का कहना है कि यह मुठभेड़ कुख्यात अनल दस्ते के साथ हुई है। वह गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के झरहाबाले गांव का रहने वाला था। अनल भाकपा (माओवादी) संगठन का सेंट्रल कमेटी मेंबर था और लंबे समय से सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां काफी कठिन हैं, इसलिए सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही मारे गए नक्सलियों की संख्या और पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल पूरे सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है और नक्सलियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को सील कर दिया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर