Saturday, October 31, 2026

“आप हमेशा याद आएंगे भैया”, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार, के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन की दुःखद सूचना को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री सुदिव्य कुमार का जाना मेरे व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक, सोमवार को रहेगा राजकीय अवकाश

आगे उन्होंने लिखा, “आज उन्हें याद करते हुए मन में बार-बार यह आ रहा है कि ज़िंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज़ हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है। मंत्री सुदिव्य कुमार जी परलोक गमन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिजनों को संबल प्रदान करने हेतु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। आप हमेशा याद आएंगे.. नमन!”

बड़े भाई की तरह हमेशा रहे साथ

हेमंत सोरेन ने कहा कि सोनू भैया उनके लिए सिर्फ एक वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे, बल्कि बड़े भाई की तरह थे. वह हर कठिन समय में स्नेह, मार्गदर्शन और मजबूती से उनका साथ देते रहे. उनके साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा उनके साथ रहेंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौर से ही सुदिव्य कुमार सोनू स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से खड़े रहे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित सिपाही के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित कर दिया.

हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि सोनू भैया के स्नेह, संघर्ष और झारखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को वह जीवनभर अपने साथ लेकर चलेंगे.उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा, “आप हमेशा याद आएंगे भैया….”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर