बिहार: बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गई है जिसके तहत योजना की पात्र महिलाओं को अब 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद दी जा सकती है। बता दें, सरकार बनने के बाद अब तक 1.56 करोड़ महिलाओं को 10 हजार रुपये की पहली किश्त दी गई है। लेकिन ये उन्हीं महिलाओं को राशि दी जाएगी जिसकी वो पात्र होंगी। जैसे वो महिला जिनका रोजगार अच्छा चल रहा हो। हालांकि, अधिकतर महिलाओं को दो लाख रुपये की अतिरिक्त राशि किश्तों में दी जाएगी।
Highlights:
नीतीश कुमार ने दी जानकारी
इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का दूसरा चरण शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि प्रत्येक परिवार की एक महिला उद्यमी के रूप में स्थापित हो सके। साथ ही कहा की इस योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10 हजार रु० की राशि प्रदान की गई है। अब तक 1 करोड़ 56 लाख लाभुकों के खाते में डी०बी०टी० के जरिए राशि अंतरित कर दी गई है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शेष आवेदकों को भी नियमानुसार डी०बी०टी० के माध्यम से उनके खाते में शीघ्र ही राशि भेज दी जाएगी।

इस योजना से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा रोजगार के लिए मजबूरी में लोगों को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने ये भी बताया की इस योजना में महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह बाद आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है।


