Saturday, June 20, 2026

जदयू विधायक अनंत सिंह के सामने हिंदी गानों में नाचती नजर आई एक महिला नर्तकी, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क: बिहार के मोकामा विधानसभा सीट से जदयू के विधायक अनंत सिंह अपने अलग अंदाज के कारण काफी चर्चा में रहते है. अक्सर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है वहीं अब जदयू विधायक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला नर्तकी हिंदी सिनेमा के गीतों में डांस करते नजर आ रही है और अनंत सिंह उसके सामने बैठे नजर आए है.

मुजरा का लुत्फ उठाते नजर आए

वीडियो में विधायक के अलावा और भी कई लोग मुजरा का लुत्फ उठाते नजर आए है. वहीं महिला का मुजरा देख वीडियो में अनंत सिंह काफी मुस्कुरा रहे थे और उनके समर्थक पैसे उड़ा रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हथुआ प्रखंड के सेमराव गांव में गुड्डू राय के घर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने विधायक अनंत पहुंचे थे. वहीं रिपोर्ट के अनुसार, वहां एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के समापन के बाद मुजरा का आयोजन हुआ और विधायक समेत अन्य लोगों ने भी इसका लुत्फ उठाया.

इसे भी पढ़े: रांची के पहाड़ी मंदिर में समिति विवाद पर बवाल, दोनों गुटों में धक्का-मुक्की से मचा हड़कंप

विधायक ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया

मोकामा विधायक अनंत सिंह इससे पहले रविवार को स्थानीय थावे दुर्गा मंदिर में पुजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाण्डेय एवं मुकेश पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ पूजा संपन्न किया. वहीं पूजा के बाद विधायक ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से समाज में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है. इसके साथ ही सभी का जीवन खुशहाली आती है.

गाजे-बाजे के साथ विधायक का स्वागत

रविवार को छपरा प्रखंड के मुख्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने मोकामा विधायक अनंत सिंह का स्वागत गाजे-बाजे के साथ किया गया था. वे पटना से गोपालगंज जा रहे थे इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला और अंग वस्त्र देकर जोरदार ढंग से स्वागत किया था. वहीं इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के बाहर के कार्यकर्ता भी उन्हें सम्मान करते है और सारण जिले से उनका अब गहरा संबंध हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने बाईपास चौक पर स्थापित पूर्व विधायक धर्मनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था. इधर मशरक में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भी उनका भव्य स्वागत किया.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर