Thursday, November 5, 2026

रामगढ़ में जंगली हाथियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की ली जान, आक्रोशित लोगों ने बुलाया बंद

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के कुजू वन क्षेत्र में जंगली हाथियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की जान ले ली. पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में आतंक मचा रखा है, इसी बीच मंगलवार देर रात हाथी की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है, इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने घाटो कुजू मार्ग को जाम कर दिया है तो वहीं चार नंबर चौक को भी बंद कर दिया है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही की वजह से ही लोगों की जान जा रही है, लेकिन विभाग इन घटनाओं पर मौन साधे हुए है. लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी है लेकिन वन विभाग ने इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है. जिसका परिणाम है कि अब लोग अपनी जान गवां रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर